Loading...

“मिशन शक्ति अभियान फेज – 5.0” द्वितीय चरण के तहत पुलिस द्वारा बालिकाओं/ छात्राओ को महिला सशक्तिकरण के बारे में किया जागरूक

Gargachary Times 7 April 2026, 20:50 101 views
Firozabad
“मिशन शक्ति अभियान फेज – 5.0” द्वितीय चरण के तहत पुलिस  द्वारा बालिकाओं/ छात्राओ को महिला सशक्तिकरण के बारे में किया जागरूक
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय के द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं के लिए जागरूकता अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति/महिला सशक्तिकरण अभियान फेज –5.0 द्वितीय चरण के तहत जनपद के विभिन्न थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम व थाने पर नियुक्त महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा थाना क्षेत्र के बीट, गांव, स्कूल, कॉलेज, पंचायत भवन, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं साइबर अपराध सम्बन्धित जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया । आज दिनाँक 07.04.2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज– 5.0 द्वितीय चरण कार्यक्रम के तहत ग्लोबल स्कूल संजय सिंह कॉलोनी रामनगर थाना लाइनपार, मिशन शक्ति केन्द्र थाना मक्खनपुर, ग्राम डेरा बंजारा व ग्राम भदान थाना नगला खंगर, ग्राम ठार गंगाराम थाना नगला सिंघी, आजाद मौलाना गर्ल इंटर कॉलेज थाना दक्षिण, जनता इंटर कॉलेज तजापुर थाना रजावली, डॉ0 एस0एस0जी0एस0 इंटर कॉलेज पलिया कला व मिशन शक्ति केंद्र थाना जसराना, श्री कृष्ण इंटर कालेज देवखेड़ा थाना पचोखरा, जू0हा0 स्कूल बसई मौहम्मदपुर थाना बसई मौहम्मदपुर, ग्राम पंचायत गढ़ी भक्ति व बीएस0 पब्लिक स्कूल थाना टूण्डला में जागरूक किया गया तथा बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5) 108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद ऐप फेसबुक/ट्वीटर/इंस्टाग्राम आदि का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया ।*
Follow Samachar24