थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को अवैध तमंचा सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
7 April 2026, 20:51
45 views
Mathura
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सोनू पुत्र पप्पू निवासी गिहार कलौनी थाना सिरसागंज फिरोजाबाद को 01 तमंचा 12 बोर व 01 जिंदा कारतूस 12 बोर सहित एन एच-2 से बन्द पडे शंकर ढाबे की तरफ करीब 10 कदम की दूरी से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त से बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0स0 177/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है