थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त कन्हैया को अवैध कारतूस सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
7 April 2026, 20:52
51 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त कन्हैया पुत्र चिरंजीलाल निवासी गिहार कालोनी थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद को 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अहमदपुर गाव के पास कोरारा रोड से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिरसागंज पर बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 178/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।