Loading...

मंत्री जयवीर सिंह ने जनपद को पर्यटन का हब बनाने के उद्देश्य से दो बड़ी परियोजनाओ का किया शिलाऱ्यास

Gargachary Times 17 August 2025, 17:53 138 views
Firozabad
मंत्री जयवीर सिंह ने जनपद को पर्यटन का हब बनाने के उद्देश्य से दो बड़ी परियोजनाओ का किया शिलाऱ्यास
भारी जन समूह के सामने माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जनपद को पर्यटन का हब बनाने के उद्देश्य से दो बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया, इन परियोजनाओं की कुल लागत 6.45 करोड़ रू है, इसमें पहली परियोजना सिरसगंज में श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण जिसके लिये 4 करोड़ 38 लाख का बजट आवंटित किया गया है जबकि दूसरी परियोजना गाँव उमरी में जदुद्वारा स्थल से संबंधित है जिस पर 2.07 करोड़ खर्च होंगे इन परियोजनाओं से इस क्षेत्र का न केवल धार्मिक विकास होगा अपितु यहाँ के स्थानीय लोगों को रोज़गार भी मिलेगा, इस अवसर पर मा मंत्री जी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम जनपद में पुरानी धरोहरों को संजोये, जिससे आने वाली पीढ़ियाँ इन धरोहरों से परिचित हो सके, मा0 मंत्री जी ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में जनपद के लिए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा कुल 31 परियोजनाएँ स्वीकृत की गई है, मैं उम्मीद करता हुँ कि यह परियोजनाएँ सिरसागंज और आस पास के क्षेत्रों के लोगों में नयी ऊर्जा लायेंगी और लोग इससे लाभान्वित होंगे, इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, चेयरमैन रंजना गुरुदत्त सिंह, पूर्व चेयरमैन राम प्रकाश अग्रवाल, रागवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहें।
Follow Samachar24