Loading...

अब एक ही स्थान पर होंगे पुलिस पेंशनर्स के सभी काम

Gargachary Times 8 April 2026, 19:31 106 views
Agra
अब एक ही स्थान पर होंगे पुलिस पेंशनर्स के सभी काम
मुकुल शर्मा, आगरा: पुलिस कमिश्नर, आगरा दीपक कुमार द्वारा पुलिस पेंशनर्स के कल्याण हेतु समर्पित “नवीनीकृत पुलिस पेंशनर्स कार्यालय” का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस कार्यालय के माध्यम से पुलिस पेंशनर्स के पेंशन संबंधी कार्य, शिकायत निवारण एवं अन्य आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराई जाएँगी। पुलिस पेंशनर्स की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित नवीनीकृत पुलिस पेंशनर्स कार्यालय का उद्घाटन किया गया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कहा कि कार्यालय का उद्देश्य सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को पेंशन संबंधी कार्य शिकायत, निवारण एवं अन्य सेवाएं एक स्थान पर पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराना है। इस पहल से पेंशनर्स को अनावश्यक भाग दौड़ से राहत मिलेगी। पुलिस उपयुक्त नगर सैयद अली अब्बास, पुलिस उपयुक्त मुख्यालय अतुल शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त इमरान अहमद सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी पुलिस पेंशनर व नागरिक मौजूद रहे।
Follow Samachar24