जेल से छूटने के बाद करने लगा चोरी, यक्ष ऐप से खुली पोल
Gargachary Times
8 April 2026, 19:31
118 views
Agra
मुकुल शर्मा, आगरा: जेल से छुटकारा आए एक आप इतने एत्माद्दौला क्षेत्र में दो चोरी को वारदात दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और यक्ष ऐप की मदद से आरोपित की पहचान कर ली। पहचान होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार शंभू नगर एत्माद्दौला निवासी 70 वर्षीय निर्मला रानी ने शिकायत दर्ज कराई थी, उन्होंने बताया था कि वह अकेले रहती हैं 31 मार्च की दोपहर एक युवक उनके घर आया उसने बातों में उलझाकर उनका मोबाइल और 93000 लेकर फरार हो गया इसी तरह गौतम नगर निवासी एक महिला ने भी शिकायत की कि एक युवक उन्हें बातों में उलझा कर दो मोबाइल चोरी कर ले गया और फरार हो गया। एसपी छत्ता शेशमणि उपाध्याय ने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और यक्ष ऐप की मदद ली गई। इससे आरोपित की पहचान गौतम नगर निवासी रफीक के रूप में हुई है, पुलिस ने उसका आपराधिक इतिहास खंगाला तो पता चला कि उसके खिलाफ 7 मुकदमे दर्ज हैं चोरी के एक मामले में उसे 9 माह की सजा भी हो चुकी है वह 20 मार्च को जेल से रिहा हुआ था रिहा होने के बाद उसने फिर से चोरी शुरू कर दी, उन्होंने बताया कि उसकी अपराधिक गतिविधियों के कारण पत्नी भी उसके साथ नहीं रहती है।