मिशन शक्ति”5.0 के विशेष अभियान के द्वितीय चरण की जारी कार्ययोजना
Gargachary Times
8 April 2026, 19:38
63 views
Lucknow
प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु बासंतिक नवरात्रि के पर्व पर दिनांक 19 मार्च, 2026 से 30 दिवसीय “मिशन शक्ति”5.0 के विशेष अभियान के द्वितीय चरण की जारी कार्ययोजना के क्रम में जिलाधिकारी श्री विशाख जी के नेतृत्व एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विकास अधिकारी, लखनऊ तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी, लखनऊ की अध्यक्षता में “मिशन शक्ति”5.0 के विषेष अभियान के अन्तर्गत “कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013” पर आधारित एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन लोहिया सभागार, विकास भवन, लखनऊ में आयेजित किया गया। जिसमें असिस्टेन्ट पुलिस कमिश्नर(महिला अपराध), लखनऊ तथा समस्त जिला स्तरीय कार्यालयों में गठित आन्तरिक परिवाद समिति के पदाधिकारी/सदस्य एवं बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उच्च षिक्षा विभाग से शिक्षिकायें, चिकित्सा विभाग से आशा, ए0एन0एम0, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, स्वै0 संगठनों के संस्थापकों आदि द्वारा कार्यशाला में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया साथ ही, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 पर विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता एवं सामाजिक सुरक्षा प्रशिक्षक, महिला एवं बाल अधिकार, लखनऊ उपस्थित रहीं। कार्यशाला का प्रारम्भ जिला विकास अधिकारी महोदय लखनऊ के उद्बोधन द्वारा किया गया। तत्पश्चात् जिला प्रोबेशन अधिकारी, लखनऊ द्वारा पॉक्सो एक्ट की समस्त धाराओं एवं शी बाक्स पोर्टल की समस्त प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। साथ ही, कार्याशाला में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देषानुसार समस्त जिला स्तरीय सरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों, प्रतिष्ठान, उपक्रमों आदि में अन्तरिक परिवाद समिति का गठन कर गठित समिति की सूचना सहज दृष्य स्थान/नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाना अनिवार्य है, उक्त समिति का गठन नहीं किये जाने पर पॉष एक्ट के अन्तर्गत जुर्माने का प्राविधान है। कार्यषाला के खुले सत्र में उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न प्रकार के संवेदनषील प्रश्न पूछे गये, जिसका उत्तर पैनल में उपस्थित विषेषज्ञों द्वारा उपलब्ध कराया गया। कार्यशाला के अन्त में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा समस्त प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।