भारत माता की प्रतिमा पर गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर, राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने की भव्य आरती
Gargachary Times
17 August 2025, 20:13
45 views
Agra
भारत रक्षा मंच द्वारा रविवार को दीवानी चौराहा स्थित भारत माता प्रतिमा पर महा आरती की गई। मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर के भारत माता की भव्य आरती की। इस अवसर पर वातावरण "वंदे मातरम्" और "भारत माता की जय" के नारों से गूंज उठा।
आरती के उपरांत राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत माता की प्रतिमा हमारे राष्ट्रीय गौरव और अस्मिता की प्रतीक है। हमें केवल आरती ही नहीं करनी है, बल्कि राष्ट्र की रक्षा के लिए कर्म और त्याग का संकल्प भी लेना है। आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती रोहिंग्या घुसपैठ है, जो हमारी सुरक्षा, संस्कृति और सामाजिक संतुलन के लिए गंभीर खतरा है। भारत रक्षा मंच का लक्ष्य है कि भारत की धरती से इन्हें पूरी तरह निकाला जाए। यह केवल संगठन का नहीं बल्कि राष्ट्र की आत्मा का आह्वान है। उन्होंने कहा कि आगरा में होने जा रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्देश्य इसी संकल्प को सशक्त करना है। यह अधिवेशन केवल चर्चा का मंच नहीं होगा, बल्कि राष्ट्रहित में ठोस रणनीति और कार्ययोजना तय करेगा। 6 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि भारत रक्षा मंच का प्रत्येक कार्यकर्ता भारत माता का सच्चा सिपाही है। हम सबका जीवन एक ही ध्येय को समर्पित है – ‘राष्ट्र सर्वोपरि’।
राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने बताया कि भारत रक्षा मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन 5, 6 और 7 सितम्बर 2025 को आगरा स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल में आयोजित होगा। 6 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अधिवेशन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
इस अवसर पर संत बाबा प्रीतम सिंह, ब्रज प्रांत अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीनिवास ठाकुर, महानगर अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी राजीव जयराम राजू भैया, उमाकांत तिवारी, राष्ट्रीय मंत्री रिंकू पाराशर, जिला अध्यक्ष रवि गोयल, महानगर संगठन मंत्री आरबी शर्मा, महानगर प्रवक्ता नीरज अग्रवाल, महानगर कोषाध्यक्ष राजू पंडित, संदीप परमार, विजय कुमार गर्ग, सुषमा अग्रवाल, सुजल जैन, एकता जैन, प्रमोद सिंह राणा, मुकेश नेचुरल, जितेंद्र सिंह सिटी, सुमित राज आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन दीवानी चौराहा स्थित भारत माता की आरती करते भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर। साथ हैं संत बाबा प्रीतम सिंह, श्रीनिवास ठाकुर, राजीव जयराम, उमाकांत तिवारी, रिंकू पाराशर, रवि गोयल आदि।