Loading...

गोवर्धन पुलिस ने पैसे हड़पने की नीयत से लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले सख्श को भेजा जेल

Gargachary Times 8 April 2026, 20:00 71 views
Mathura
गोवर्धन पुलिस ने पैसे हड़पने की नीयत से लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले सख्श को भेजा जेल
थाना गोवर्धन में बिगत दो दिन पहले एक प्राइवेट फाइनेस कंपनी में कार्य करने वाले शिव कुमार पुत्र बच्चू सिँह निवासी रुनकता द्वारा 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गयी की उसके साथ लूट की घटना को बदमाशों द्वारा अंजाम दिया गया है जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की जाँच में कम्पनी के आफिस से मिले सबूतों के आधार पर लूट दर्ज कराने वाले अभियुक्त शिवकुमार को जमुनावता चौराहे से गिरफ्तार कर कडाई से पूछताछ की गयी तों ग्राहकों से जमा की गयी 98853 रूपये की नकदी को उसके हाल निवास सेउ का नगला अपना घर के पास से बरामद किया गया. गोवर्धन थाना प्रभारी भगवत सिँह गुर्जर ने बताया की अभियुक्त ने बेईमानी की नीयत से रकम हड़पने के लिये झूंठी घटना को अंजाम दिया था जिसके तहत पुलिस ने घटना को जल्द सुलझाते हुये अभियुक्त को जेल भेजा है और रकम को बरामद कर लिया गया है।
Follow Samachar24