Loading...

जाम के 'झाम' पर भड़के स्थानीय लोग, ई-रिक्शों के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी

Gargachary Times 8 April 2026, 20:23 58 views
Mathura
जाम के 'झाम' पर भड़के स्थानीय लोग, ई-रिक्शों के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी
वृंदावन। कान्हा की नगरी में गहराते ट्रैफिक संकट ने अब स्थानीय निवासियों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। आए दिन लगने वाले भीषण जाम और अव्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को स्थानीय लोगों ने एक 'चिंतन बैठक' का आयोजन किया। बैठक में दो-टूक कहा गया कि यदि प्रशासन ने जल्द ही सड़कों को अराजकता से मुक्त नहीं कराया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ​बैठक के दौरान स्थानीय निवासी अभय वशिष्ठ ने ई-रिक्शों की अनियंत्रित संख्या पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा ​हजारों ई-रिक्शा बिना किसी रूट चार्ट या सत्यापन के सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है। ​प्रशासन को चाहिए कि केवल पंजीकृत ई-रिक्शों को ही नगर में प्रवेश दिया जाए। सभी चालकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया जाना चाहिए ताकि सुरक्षा और व्यवस्था दोनों बनी रहे। ​श्याम सुंदर गौतम ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी कि स्थानीय लोग अब और अधिक परेशानी सहने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने साफ किया कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह आक्रोश सड़क पर उतरकर बड़े आंदोलन का रूप ले लेगा। ​जाम की समस्या को कम करने के लिए केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि आम जनमानस से भी सहयोग की अपील की गई है। बैठक में मौजूद लोगों ने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे अपनी दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाएँ, ताकि सड़कों पर आवाजाही के लिए पर्याप्त जगह बनी रहे। बैठक में ​मुख्य मांगें इस प्रकार रखी गयी। ​ई-रिक्शों के लिए तय रूट और रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हो। बाहरी और बिना सत्यापन वाले रिक्शा चालकों पर रोक लगे। सड़कों से स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए। यदि प्रशासन के द्वारा शीघ्र बी कोई कार्यवाही नही की गई तो वृहद आंदोलन का आयोजन किया जाएगा।
Follow Samachar24