Loading...

पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम की कार्यवाही, 40 किलो पॉलीथिन जब्त

Gargachary Times 8 April 2026, 20:40 81 views
Mathura
पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम की कार्यवाही, 40 किलो पॉलीथिन जब्त
ललित उपाध्याय संवाददाता, मथुरा: नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन, प्लास्टिक के विरुद्ध सघन अभियान चलाया अभियान के दौरान नगर निगम ने 40 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की और 56,500 रुपए का जुर्माना वसूला । नगर आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं शासन के निर्देशों के अनुपालन में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। शहर को स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए निगम के द्वारा चार यह अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही नागरिकों को जागरूक कर वैकल्पिक साधनों के उपयोग के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। बुधवार को अप्रैल नगर निगम ने औरंगाबाद ज़ोन के अंतर्गत मंडी चौराहा क्षेत्र में कार्रवाई की अभियान के दौरान टीम द्वारा सघन जांच करते हुए एक ई-रिक्शा को रोका गया, जिसमें प्रतिबंधित पॉलिथीन का अवैध परिवहन किया जा रहा था। करीब 40 किलोग्राम प्लास्टिक बरामद की गई, जिसे नगर निगम ने जब्त कर लिया। और 56,500 रुपए का अर्थदंड (जुर्माना) मौके पर ही वसूल किया । यह कार्रवाई नगर निगम की अधिकारी कल्पना सिंह चौहान के द्वारा की गई । अभियान के दौरान ईटीएफ टीम के साथ टीम लीडर विजय वीर सिंह, राजेश कुमार तथा नगर निगम के अन्य कर्मचारी, जिनमें दीपक शर्मा सहित अन्य कर्मी सक्रिय रूप से मौजूद रहे रहे।
Follow Samachar24