Loading...

“मिशन शक्ति अभियान फेज – 5.0” द्वितीय चरण के तहत पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण के बारे में किया जागरूक

Gargachary Times 9 April 2026, 20:42 99 views
Firozabad
“मिशन शक्ति अभियान फेज – 5.0” द्वितीय चरण के तहत  पुलिस द्वारा  महिला सशक्तिकरण के बारे में किया जागरूक
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय के द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं के लिए जागरूकता अभियान के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति/महिला सशक्तिकरण अभियान फेज –5.0 द्वितीय चरण के तहत जनपद के विभिन्न थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम व थाने पर नियुक्त महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा थाना क्षेत्र के बीट, गांव, स्कूल, कॉलेज, पंचायत भवन, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं साइबर अपराध सम्बन्धित जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया । आज दिनाँक 09.04.2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज– 5.0 द्वितीय चरण कार्यक्रम के तहत थाना रामगढ़ के अली हेदर पब्लिक स्कूल में, थाना अरांव के ग्राम कपरावली में, थाना नसीरपुर के नवावसिंह इंटर कॉलेज में, थाना उत्तर के रामानन्द इंटर कॉलेज में, थाना मटसेना के कस्वा मटसेना में, थाना नगला खंगर के कम्पोजिट स्कूल सूजनीपुर में, थाना नसीरपुर के ग्राम आटेपुर में, थाना बसईमो0पुर के ग्राम विलहना में, थाना नारखी के रातोली में, थाना राजावली के ग्राम रतिगढ़ी में, थाना दक्षिण के प्रथमिक विद्यालय पेमेश्वर में, थाना टूण्डला के बड़ा चौराहा पर, थाना पचोखरा के ग्राम नगला गंगाराम में, थाना शिकोहाबाद के मैनपुरी चौराहा पर, थाना नारखी के नयावास में, थाना सिरसागंज के राजकीय बालिक इंटर कॉलेज में, थाना मक्खनपुर के ग्राम मोहिनीपुर में, थाना फरिहा के ग्राम नगला फतेह में, थाना मक्खनपुर के ग्राम रुपसपुर में, थाना खैरगढ़ के ग्राम बनीपुरा आदि में जागरूक किया गया तथा बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया । महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वुमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5) 108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद ऐप फेसबुक/ट्वीटर/इंस्टाग्राम आदि का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया ।
Follow Samachar24