एम.डी जैन इंटर कॉलेज में परीक्षाफल विद्यार्थियो को समस्त कक्षाध्यापक बंधुओं द्वारा किया गया वितरित
Gargachary Times
9 April 2026, 20:45
47 views
Firozabad
सिरसागंज । श्री एम. डी. जैन इंटर कॉलेज में सत्र 2025- 2026 का परीक्षाफल विद्यार्थियों को समस्त कक्षाध्यापक बंधुओं द्वारा वितरित किया गया। जिसमें कक्षा 11 व कक्षा 2 के कक्षाध्यापक अंजय जैन, अश्वनी कुमार जैन व निशांत जैन, विपुल जैन ने भी अपनी कक्षा के विद्यार्थियों का परीक्षाफल घोषित करते हुए समस्त विद्यार्थियों को प्रगति पत्र प्रदान किए। प्रगति पत्र एवं सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कराहट का अनुभव हो रहा था।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि, कक्षा 11 व कक्षा 2 के घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में कु मुस्कान ने प्रथम स्थान, अनाया ने द्वितीय स्थान, अतिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं अंजय जैन ने समस्त मेधावी विद्यार्थियों को प्रगति पत्र प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगामी कक्षा 12 में प्रवेश की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर कु अंजली, करिश्मा, परी, स्मृति, सोनल, खुशी, प्रियंका, सिमरन, साक्षी, शिवानी, नैना, आशिका, आस्था, प्रियांशु, प्रिंस, देव, रामगोपाल, कार्तिक शर्मा, अनिरुद्ध, अविराज, अमित, प्रवीन, गिलक्रिस्ट एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।