गैस एजेंसी संचालक पर अवैध वसूली के आरोप, उपभोक्ताओं में आक्रोश गैस किल्लत के बीच
Gargachary Times
10 April 2026, 21:47
76 views
Firozabad
शिकोहाबाद के शंभूनगर स्थित एक गैस एजेंसी संचालक पर उपभोक्ताओं ने अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंचे लोगों से केवाईसी और अन्य मदों के नाम पर जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं।उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें सुबह 6 बजे से ही लंबी लाइनों में लगने को मजबूर किया जा रहा है। इसके बावजूद कई लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। जिन उपभोक्ताओं ने पिछले तीन महीनों से सिलिंडर नहीं लिया है, उनसे केवाईसी के नाम पर 800 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी संचालक स्टॉक न होने का बहाना बनाकर लोगों को वापस लौटा देता है, जबकि पैसे देने वालों को प्राथमिकता दी जा रही है।इस पूरे मामले पर एसडीएम शिकोहाबाद, डॉ. गजेंद्रपाल सिंह ने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।