सड़क पार करते समय ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
Gargachary Times
10 April 2026, 21:49
116 views
Firozabad
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के नए बाईपास पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां सड़क पार कर रहे साइकिल सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हादसे में शामिल ट्रक को चालक सहित मौके से ही पकड़ लिया है। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।