Loading...

भक्ति के रंग में डूबा ग्राम चौकड़ा: जाहरवीर मंदिर पर तीन दिवसीय रासलीला का भव्य शुभारंभ

Gargachary Times 11 April 2026, 20:25 1 views
Agra
भक्ति के रंग में डूबा ग्राम चौकड़ा: जाहरवीर मंदिर पर तीन दिवसीय रासलीला का भव्य शुभारंभ
आगरा आंवल खेड़ा क्षेत्र के ग्राम चौकड़ा स्थित सिद्ध जाहरवीर मंदिर परिसर में शुक्रवार से तीन दिवसीय रासलीला कार्यक्रम का भक्तिमय वातावरण में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि श्रेयांस चौहान ने ठाकुर जी के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर और राधा-कृष्ण के स्वरूपों की आरती उतारकर किया। हनुमान चालीसा के पाठ से हुई शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ से हुई, जिससे पूरा परिसर बजरंगबली के जयकारों से गुंजायमान हो गया। इसके पश्चात कलाकारों द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण की मनमोहक लीलाओं ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधान राजीव चौहान बने आयोजन समिति के अध्यक्ष इस वर्ष रासलीला आयोजन समिति की कमान ग्राम चौकड़ा के प्रधान राजीव चौहान को सौंपी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आपसी भाईचारे और श्रद्धा के साथ संपन्न कराया जाता है। आयोजन को सफल बनाने में केशव चौहान, रतेंद्र सिंह, पप्पू फौजी, अन्नू चौहान, लाल कुमार, योगेश चौहान, सत्य प्रकाश, सोनू चौहान, अमन चौहान व समस्त ग्राम वासियों का विशेष सहयोग रहा। यह कार्यक्रम अगले दो दिनों तक निरंतर जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का मंचन किया जाएगा इस दौरान श्याम वीर सिंह, राजू परमार, कृष्णा डॉ भूपेंद्र चौहान, अनुज प्रवीन अंशु अभिषेक आदि ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Follow Samachar24