रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलते हुए 9 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
18 August 2025, 21:05
176 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन मे जनपद मे जुआ/सट्टा की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में दिनाँक 17-08-2025 को थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा दौराने देख रेख शान्ति व्यवस्था/चैकिंग मुखबिर खास की सूचना पर अंकित पुत्र गुरुप्रसाद के किराये के गोदाम एकता नगर थाना रसूलपुर फिरोजाबाद में जुआ खेलते 09 अभियुक्तो 1.राजेन्द्र पुत्र निरोत्तम, 2.अमर पुत्र मनमोहन गुप्ता, 3.सुनील पुत्र महेश चन्द्र गुप्ता, 4.प्रशान्त गुप्ता उर्फ कन्हैया पुत्र अजय कुमार गुप्ता, 5.अंकुर पुत्र मनमोहन गुप्ता, 6.अंकित पुत्र गुरुप्रसाद, 7.अतुल पुत्र हरीशंकर, 8.प्रशान्त कुमार गुप्ता पुत्र शिव नारायण गुप्ता, 9.मोहित पुत्र हरिओम गुप्ता को 3,47,153/- रुपये (2,88,500/- रुपये मालफड व 58653/- रुपये जामातलाशी), जुआ सामाग्री (52 अदद ताश पत्ते) व 08 मोबाइल बरामदगी सहित समय करीब 17.50 बजे गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना रसूलपुर पर मु0अ0सं0 374/25 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।