Loading...

वृन्दावन हादसे पर डिम्पल यादव ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

Gargachary Times 11 April 2026, 20:25 121 views
Mathura
वृन्दावन हादसे पर डिम्पल यादव ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
वृन्दावन — समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता डिम्पल यादव ने विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बाँके बिहारी मंदिर पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ने उनका देहरी पूजन कराया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डिम्पल यादव ने वृन्दावन में हुए हालिया दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह हादसा प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है और इसके लिए सरकार भी पूरी तरह जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम न होना बेहद चिंताजनक है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अशोक कुमार यादव और महानगर अध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने डिम्पल यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें माला और पटुका पहनाकर सम्मानित किया गया तथा बाँके बिहारी जी का चित्रपट भेंट किया गया।
Follow Samachar24