आगरा में बुक डिपो पर प्रशासन का छापा, महंगी किताबों का खेल उजागर
Gargachary Times
11 April 2026, 20:26
69 views
Agra
मुकुल शर्मा, आगरा: आगरा के संजय प्लेस स्थित माहेश्वरी बुक डिपो पर प्रशासनिक टीम ने शिकायत के आधार पर छापेमारी कर रिकॉर्ड खंगाले। आरोप है कि अभिभावकों को तय कीमत से ज्यादा दाम पर किताबें बेची जा रही थीं और पूरा सेट खरीदने का दबाव बनाया जा रहा था।
जांच में सामने आया कि कुछ खास स्कूलों, खासकर सेंट जॉर्जेज की किताबें बड़ी मात्रा में बेची जा रही थीं और अभिभावकों को स्लिप के आधार पर सीधे सेट दिया जा रहा था।
जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार:
एकल पुस्तक बिक्री के नियमों की अनदेखी, कीमत तय करने के आधार की जांच जारी
विस्तृत रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी
अब तक 55 स्कूलों को नोटिस जारी, लेकिन कार्रवाई अभी बाकी
शुल्क नियामक समिति की बैठक में आगे की कार्रवाई पर होगा फैसला
अगर गड़बड़ी साबित हुई तो स्कूल और डिपो संचालकों पर सख्त कार्रवाई तय है।