Loading...

वृंदावन रेललाइन हटाने के विरोध में बैठक, ब्रजवासियों ने सांसद पर कसा तंज– विकास नहीं विनाश हुआ सपना

Gargachary Times 15 July 2025, 20:42 19 views
Mathura
वृंदावन रेललाइन हटाने के विरोध में बैठक, ब्रजवासियों ने सांसद पर कसा तंज– विकास नहीं विनाश हुआ सपना
वृंदावन की पवित्र भूमि पर एक बार फिर ब्रजवासियों ने अपने हक और विकास की मांग को लेकर आवाज़ बुलंद की। वृंदावन से रेल लाइन हटाने के विरोध में स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने एक बैठक आयोजित की, जिसमें सरकार से पुनः रेल सेवा शुरू करने की पुरज़ोर मांग की गई। बैठक में वक्ताओं ने भावुक होकर कहा कि जिस सांसद को ब्रजवासियों ने ड्रीम गर्ल कहकर संसद तक पहुंचाया, वही आज ब्रज के लिए विकास का सपना नहीं बल्कि विनाश की हकीकत लेकर आई हैं। रेलवे जैसी मूलभूत सुविधा को समाप्त कर क्षेत्र को प्रगति की पटरी से उतार दिया गया है। ब्रजवासियों का कहना है कि वृंदावन जैसे तीर्थस्थल पर रेल सेवा का बंद होना न सिर्फ यात्रियों के लिए असुविधाजनक है, बल्कि इससे स्थानीय व्यापार, धार्मिक पर्यटन और रोज़गार पर भी बुरा असर पड़ा है। बैठक में मौजूद लोगों ने सरकार से मांग की कि वृंदावन में पुनः रेल लाइन बिछाई जाए और क्षेत्र को फिर से रेल से जोड़ा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर शीघ्र कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज़ किया जाएगा।
Follow Samachar24