Loading...

ट्रांसफार्मर में तेज धमाका, भीषण आग—दमकल ने पाया काबू

Gargachary Times 11 April 2026, 20:36 50 views
Firozabad
ट्रांसफार्मर में तेज धमाका, भीषण आग—दमकल ने पाया काबू
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित संतोष नगर गली नंबर 1 में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय के पूर्वी गेट के पास रखे ट्रांसफार्मर में अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भीड़ जुट गई। आग की लपटें तेजी से उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ। पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी
Follow Samachar24