Loading...

डिजिटल साथी बनकर छात्राएं करेंगी मोबाइल दुरुपयोग पर वार

Gargachary Times 11 April 2026, 20:39 71 views
Firozabad
डिजिटल साथी बनकर छात्राएं करेंगी मोबाइल दुरुपयोग पर वार
फिरोजाबाद। उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान में शनिवार को कोमल फाउंडेशन एवं वात्सल्य के संयुक्त तत्वावधान में ‘शिक्षित बेटी, सुरक्षित बेटी’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं की शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर पांच छात्राओं सोफिया, लक्ष्मी, मानवी, अल्फी, जैनब को ‘डिजिटल साथी’ के रूप में नियुक्त कर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ये छात्राएं अब समाज में जाकर लोगों को मोबाइल के दुरुपयोग और उसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करेंगी। प्रधानाध्यापिका कल्पना राजौरिया ने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ डिजिटल जागरूकता भी जरूरी है, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहकर दूसरों को भी जागरूक कर सकें। वहीं, कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी राजौरिया ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को खाद्य सामग्री और जूस के पैकेट वितरित किए गए
Follow Samachar24