Loading...

महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती के पावन अवसर पर किया नमन

Gargachary Times 11 April 2026, 21:14 129 views
Mainpuri
महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती के पावन अवसर पर किया नमन
मैनपुरी: अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों ने उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को स्मरण करते हुए शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गौतम बुद्ध एवं महात्मा फुले जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा फुले ने समाज में व्याप्त छुआछूत, जातिवाद और असमानता के खिलाफ संघर्ष करते हुए शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बनाया। उन्होंने महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर अखिल भारतीय शाक्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह शाक्य, अनुज प्रताप सिंह, अनिल शाक्य, मोहित शाक्य, सोनू शाक्य, कप्तान शाक्य एवं समाजसेवी हिमांशु सिंह शाक्य सहित अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा फुले के विचारों को अपनाकर समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
Follow Samachar24