नाव पलटने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Gargachary Times
11 April 2026, 22:03
308 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा:
वृंदावन में नाव पलटने के मामले में थाना थाना मांट पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
जिसमें ठेकेदार नारायण पुत्र श्री कुंजबिहारी निवासी मिरताना मांट निवासी,
और नाविक पप्पू उर्फ दाऊ जी पुत्र जग्गो निवासी जुगल घाट वृंदावन है
पुलिस ने 11 अप्रैल को जुगल घाट के सामने खादर से जिन्हें गिरफ्तार किया है।
जिन पर धारा 105 बीएनएस में कार्रवाई की गई है।
पुलिस के द्वारा बताया गया
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
10 अप्रैल को समय करीब 3 बजे थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत के.सी. घाट के पास एक दर्दनाक नाव दुर्घटना घटित हुई। पंजाब राज्य के 34 श्रद्धालु श्रृंगार घाट से नाव में सवार होकर वृंदावन से देवराहा बाबा आश्रम जा रहे थे, तभी वृंदावन तट की ओर खुले पैंटून पुल को ठेकेदार नारायण द्वारा जेसीबी की मदद से खिंचवाया जा रहा था । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रद्धालुओं द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद ठेकेदार और नाविक पप्पू उर्फ दाऊजी ने लापरवाही बरती, जिसके परिणामस्वरूप नाव और पैंटून पुल में टक्कर हो गई और नाव यमुना नदी में पलट गई। इस हादसे में नाव में सवार सभी लोग पानी में गिर गए, जिसके बाद राहत एवं बचाव दलों द्वारा कुल 34 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में 11 लोगों (06 महिलाएं व 05 पुरुष) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 08 घायलों का उपचार जारी है और 10 व्यक्ति सुरक्षित पाए गए हैं। वर्तमान में 05 लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु मौके पर NDRF की 08, SDRF की 05 और फ्लड PAC की 03 टीमें निरंतर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। जांच में सामने आया है कि नाविक ने बिना सेफ्टी किट के क्षमता से अधिक सवारी बिठाई थी और ठेकेदार बिना किसी सूचना के पुल खिंचवा रहा था। इस घोर लापरवाही के संबंध में थाना मांट पर मु0अ0सं0 76/2026 धारा 105 BNS के तहत मामला पंजीकृत कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।