गोवर्धन पुलिस ने सायबर अपराध के फरारी को भेजा जेल
Gargachary Times
12 April 2026, 19:41
62 views
Mathura
मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व व पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देशन में वांछितों व अन्य मामलों में फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत गोवर्धन पुलिस को उस समय कामयाबी हासिल हुई ज़ब सायबर क्राइम में फरार चल रहे अपराधी को जेल भेजा है। थाना प्रभारी गोवर्धन भगवत सिँह गुर्जर के अनुसार आशम पुत्र छुटका निवासी देवसेरस उम्र 32 वर्ष जो की थाना गोवर्धन में दर्ज कई अपराधों में काफी दिन से फरार चल रहा है जिसे मुखबिर की सूचना पर नगला बंजारा कच्ची रोड से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के पास तलाशी के दौरान एक एंड्रॉड मोबाईल व एक फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है. अभियुक्त को विभिन्न धाराओं में जेल भेजा है