झंडीपुर पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री आकाश चौधरी, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादा, संगठन मजबूती का दिया मंत्र
Gargachary Times
12 April 2026, 19:44
96 views
Mathura
फरह। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री आकाश चौधरी के रविवार को दीनदयाल धाम मण्डल के गांव झंडीपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। दोपहर करीब 1:30 बजे मंडल उपाध्यक्ष भोला चौधरी के आवास पर पहुंचे जिला महामंत्री का फूल-मालाएं पहनाकर और पटका ओढ़ाकर भव्य अभिनंदन किया गया।
स्वागत से अभिभूत आकाश चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका कर्मठ कार्यकर्ता है। बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में सभी से बढ़-चढ़कर भाग लेने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा की। स्थानीय मुद्दों, पर विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर विस्तार से बात हुई। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से सीधा संवाद रखें और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहें। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला। 'भारत माता की जय' और 'जय श्रीराम' के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुखपाल सिंह, हरदम सिंह, हरिओम चौधरी, जयवीर सिंह, वीरू सिंह, लवकुश समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में संगठन को गांव-गांव तक और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में मंडल उपाध्यक्ष भोला चौधरी ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।