Loading...

मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा 1 अभियुक्त को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार

Gargachary Times 18 August 2025, 21:09 115 views
Firozabad
मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा 1 अभियुक्त को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु जनपद मे चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त बौबी पुत्र राजबहादुर निवासी मोहिनीपुर थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद को एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 02 कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है । बरामद असलाह के आधार पर मु0अ0सं0 223/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।
Follow Samachar24