जल जीवन मिशन की चोरी हुई सरकारी पाइपों को पुलिस ने किया बरामद
Gargachary Times
12 April 2026, 19:46
110 views
Mathura
गोवर्धन में चोरी की पाइपलाइन बिछाई जाने का मामला प्रकाश में आया है गोवर्धन के सकीतरा में बरसाना रोड राधा कुंज के बगल में से जा रहे ई रिक्शा मार्ग पर ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था । लेकिन ठेकेदार द्वारा षड्यंत्र रचकर केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन अंतर्गत बिछाई जा रही पाइपलाइन को चोरी कर गोवर्धन नगर पंचायत के कार्य में लगा दिया गया। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर जल आपूर्ति हेतु बुलन्दशहर से मथुरा में टंकी निर्माण एवं डी०आई० पाइपलाइन बिछाने हेतु मैसर्स एन०सी०सी० एपको (जे०वी०) इन्फ्राटेक कम्पनी लखनऊ को कार्य सुपुर्द किया गया था ।इस कम्पनी ने उक्त कार्य को मथुरा की स्थानीय कंस्ट्रक्शन कम्पनियां 1. मैं० श्री साई कंस्ट्रक्शन, भरतपुर (राजस्थान) ( महिपाल पुत्र श्री राजपाल मो० 9166418107) 2. मै० लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन, भरतपुर (राजस्थान) (लक्ष्मी पत्नी श्री दुर्गपाल मो० 9166418113) को काम सौंपा गया था तथा इस काम के लिए पाइप उपलब्ध कराए गए थे। उपरोक्त पाइपों का प्रयोग उक्त कम्पनियों के मालिकों द्वारा षड्यंत्र के तहत नियत स्थान से हटाकर नगर पंचायत गोवर्धन क्षेत्र में नगर पंचायत गोवर्धन की तरफ से मिले ठेके में प्रयोग करने लगे। तभी मैसर्स एन०सी०सी० एपको (जे0वी0) के कर्मचारियों के द्वारा भ्रमण के दौरान नगर पंचायत गोवर्धन के क्षेत्र में अपनी कम्पनी के पाइपों को पहचान लिया तो कर्मचारियों के द्वारा गोवर्धन पुलिस कोई इसकी सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर जमीन में गढे हुए 16 पाइप निकाल कर कुल 88 पाइप बरामद किये गये। बरामद किये गये कुल 88 पाइपों की अनुमानित कीमत आठ लाख (8,00,000) रुपये है। स्थानीय निवासियों ने भी स्पष्ट आरोप लगाया है कि बिछाई जा रही पाइपलाइन चोरी की थी जिनके बारे में खुद कंपनी कर्मचारियों ने स्वीकार किया था यहां तक की ग्रामीणों को भी धमकाया गया कि आपको इससे कोई लेना देना नहीं है। सकीतरा निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि कंपनी के 8-10 लोग आए थे पुलिस भी साथ आई थी उन्होंने बताया कि पाइपलाइन ठेकेदार चोरी करके लाया है इसके बाद वहां पड़ी सभी पाइप लाइनों को वह लोग आईसर ट्रेक्टर में भरकर ले गए। लोगों ने जब पूछने का प्रयास किया उन्होंने कहा आपको इससे कोई लेना-देना नहीं है । अब इस भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी है इसका तो अंदाजा जांच पड़ताल के बाद ही चलेगा। लेकिन अगर सही जांच पड़ताल होगी तो तमाम और बड़ी शख्सियतों के चेहरे से पर्दा बेनकाब हो जाएगा।