Loading...

थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा 04 अभियुक्तों को चोरी किये गये काँच से भरे 12 प्लास्टिक कट्टे (बोरी), चोरी में प्रयुक्त 01 टिर्री (ई-रिक्शा लोडर) बरामदगी सहित किया गिरफ्तार

Gargachary Times 12 April 2026, 19:48 76 views
Firozabad
थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा  04 अभियुक्तों को चोरी किये गये काँच से भरे 12 प्लास्टिक कट्टे (बोरी), चोरी में प्रयुक्त 01 टिर्री (ई-रिक्शा लोडर) बरामदगी सहित किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल में नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कांच के गोदाम से काँच से भरे हुए 12 प्लास्टिक कट्टे चोरी करने के सम्बन्ध में थाना रामगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 226/26 धारा 305 बीएनएस0 में प्रकाश में आए 04 अभियुक्तों 01.मुजाहिद पुत्र इस्तकबाल, 02.फारूख उर्फ बाबू पुत्र मौहम्मद आजम, 03.अरसद पुत्र रहमत अली, 04.मौहम्मद कैफ पुत्र नदीम को आज दिनांक 12.04.2026 को भीकनपुर तिराहा के पास से थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जे से 12 अदद प्लास्टिक के कट्टे मय काँच भरे हुये तथा चोरी करने में प्रयुक्त 01 टिर्री (ई-रिक्शा लोडर) बरामद हुए हैं । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 226/26 धारा बीएनएस0 में धारा 317(2) बीएनएस0 की बढ़ोत्तरी कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी मुस्ताक अख्तर पुत्र श्री मोहम्मद इस्हाक निवासी अजमेरी गेट आकाशवाणी रोड़ थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 10.04.2026 को उनके कांच के गोदाम से कांच के चोरी कर लिये गये । जिसके सम्बन्ध में थाना रामगढ पर मु0अ0सं0 226/26 धारा 305 बीएनएस0 पंजीकृत किया गया । थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना का सफल अनावरण कर विवेचना के दौरान प्रकाश में आए चोरी करने वाले 04 अभियुक्तगण 01.मुजाहिद पुत्र इस्तकबाल निवासी हसमत नगर सीएनजी पैट्रोल पम्प के पास थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद, 02.फारूख उर्फ बाबू पुत्र मौ0 आजम निवासी हसमत नगर नई बस्ती गुलजारी मदीना मस्जिद के पास थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद, 03.अरसद पुत्र रहमत अली निवासी हसमत नगर नई बस्ती गुलजारी मदीना मस्जिद के पास थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद, 04.मौहम्मद कैफ पुत्र नदीम निवासी हसमत नगर नई बस्ती गुलजारी मदीना मस्जिद के पास थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद को भीकनपुर तिराहा थाना रामगढ़ से मुकदमा अपराध संख्या 226/26 से सम्बन्धित 12 प्लास्टिक के कट्टे मय काँच भरे हुये तथा घटना में प्रयुक्त 01 टिर्री (ई-रिक्शा लोडर) बरामदगी सहित गिरफ्तार किया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24