शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस (315 बोर) सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
12 April 2026, 19:48
88 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग मुखबिर खास की सूचना पर 01 अभियुक्त मो0 अजीम पुत्र मो0 फारूख निवासी रुकनपुरा मढइया थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद को जलुआ मोड़ के पास से 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0स0 270/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।