Loading...

असरवा सुपरफास्ट ट्रेन के ठहराव की मांग तेज, विधायक ने आगरा मंडल रेल प्रबंधक से की बात

Gargachary Times 12 April 2026, 19:50 170 views
Bharatpur
असरवा सुपरफास्ट ट्रेन के ठहराव की मांग तेज, विधायक ने आगरा मंडल रेल प्रबंधक से की बात
भरतपुर।  असरवा सुपरफास्ट ट्रेन संख्या 20177 का रूपवास रेलवे स्टेशन पर ठहराव कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक डॉ. ऋतु बनावत को ज्ञापन सौंपकर ट्रेन के ठहराव की मांग रखी। विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगरा मंडल रेल प्रबंधक   से दूरभाष पर वार्ता कर क्षेत्रवासियों की समस्या से अवगत कराया तथा लिखित पत्र भी प्रेषित किया। उन्होंने बताया कि रूपवास क्षेत्र के यात्रियों को इस ट्रेन के ठहराव नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आगरा मंडल रेल प्रबंधक  ने विधायक को आश्वस्त किया कि वे इस संबंध में उच्च अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेने का प्रयास करेंगे।
Follow Samachar24