डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता ने एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई
Gargachary Times
12 April 2026, 19:50
64 views
Firozabad
हरियाणा सरकार द्वारा श्रमिकों के मानदेय में की गई उल्लेखनीय वृद्धि के दृष्टिगत जनपद के श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास की मुख्य धारा में श्रमिकों का योगदान अतुलनीय है और उनके हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा, उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक श्रमिक को उसका जायज हक और सम्मान मिले, श्रमिकों की समस्याओं के निदान हेतु श्रम विभाग और संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं, उन्होंने उपस्थित उद्यमियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि श्रमिकों का कल्याण ही उद्योगों की प्रगति का मूल मंत्र है, हरियाणा सरकार की वेतन वृद्धि मामले के बाद जनपद में श्रमिकों की जायज मांगों और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने और श्रमिकों से निरंतर संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया है, साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर एक रेस्ट रूम भी बनाया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी विशु राजा, सहायक श्रमायुक्त आदि उपस्थित रहे।