Loading...

मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

Gargachary Times 12 April 2026, 19:51 70 views
Firozabad
मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पैर में गोली लगी
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती की घटनाओं में शामिल एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, 10 और 11 अप्रैल को थाना उत्तर और रामगढ़ क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की दो घटनाएं हुई थीं। अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने राह चलते लोगों से मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। घटनाओं के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चार टीमों का गठन किया गया था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम चनोरा खत्ता के पास पहुंची। यहां संदिग्ध युवक ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी पंकज पुत्र रामजीलाल निवासी नगला मिर्जा के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने दोनों छिनैती की घटनाओं को कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। उसके दो अन्य साथियों की तलाश जारी
Follow Samachar24