Loading...

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस पलटी,दो दर्जन यात्री घायल

Gargachary Times 13 April 2026, 20:31 124 views
Mathura
यमुना एक्सप्रेसवे पर बस  पलटी,दो दर्जन यात्री घायल
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस पलट गई। जिसमें करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। बस में करीब 72 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 76 पर करीब 8 बजे की घटना। डबल डेकर बस नोएडा से दरभंगा बिहार जा रही थी। इस दौरान थाना नौहझील क्षेत्र के माइलस्टोन 76 पर यह हादसा हुआ बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 72 सवारियां बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना नौहझील पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। बस के शीशे तोड़कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस के द्वारा बताया गया कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और सभी घायलों को उपचार हेतु एम्बुलेंस व सरकारी वाहनों की मदद से सीएचसी नौहझील भेजा गया है । वर्तमान में पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Follow Samachar24