मदर सेवा संस्थान कई स्थानों पर खोलेगा बच्चों और युवाओं के लिए चबूतरा थियेटर पाठशाला: किरन लता
Gargachary Times
13 April 2026, 20:32
121 views
Lucknow
लखनऊ। आज मदर सेवा संस्थान द्वारा संचालित चबूतरा थियेटर पाठशाला , वाल्मीकि पार्क, महामाया नगर, तकरोही, इंदिरा नगर में शाम 5 बजे नियमित कार्यशालाओं का शुभारंभ किया गया l जिसमें फिल्म अभिनेता और युवा रंगकर्मी महेश चंद्र देवा ने अभिनय की बेसिक जानकारी बच्चों को दी, मिरर एक्सरसाइज से बच्चों को फेस एक्सप्रेशन की जानकारी दी, वॉयस मॉड्यूलेशन का अभ्यास कराया कई एनिमल एक्सरसाइज से बच्चों में जंगल टॉक की रिहर्सल कराई। वही कथक नृत्य रजनी वर्मा ने चबूतर के सभी 5 से 15 साल के युवाओं को लोक नृत्य के बारे में बताया, गायन की क्लास में आशीष शर्मा ने गाने का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में
समाजसेवी राजेश पुजारी अध्यक्ष , महर्षि वाल्मीकि निर्धन कन्या विवाह समिति ने कहा कि कला समाज को देता अपनी सभ्यता से जुड़ने का अवसर देती है वो नृत्य नाटक संगीत आज समाज की जरूरत है जो इंसान को मशीन बना रही है। वही कार्यक्रम में कांशी राम पूर्व पार्षद, एडवोकेट परशुराम कनौजिया, हाईकोर्ट आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
मदर सेवा संस्थान के सचिव व चबूतरा थियेटर पाठशाला के संस्थापक महेश चंद्र देवा ने बताया ग्रीष्मकालीन की छुट्टियों में नियमित वाल्मीकि पार्क तकरोही, इंदिरा नगर, और एक्सपर्ट किड्स पब्लिक स्कूल जानकीपुरम लखनऊ में किया जाएगा । इस माह संस्थान अपने नया चबूतरा थियेटर पाठशाला को कबीर मठ सरसोंधी नर्तला गांव, बाराबंकी में खोलने की तैयारी कर रहा है। संस्थान का उद्देश्य बच्चों और युवा में थियेटर गीत संगीत नृत्य से उनके अंदर अपनी सांस्कृतिक संस्कृति को जानना, आत्मविश्वास और स्टेज फियर को दूर करना। संस्थान अपना तीन दिवसीय नाट्य समारोह जून को अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में किया जाएगा। ये जानकारी संस्थान की अध्यक्षा किरन लता ने दी।