टूण्डला मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस
Gargachary Times
18 August 2025, 21:11
126 views
Firozabad
टूंडला में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने टूंडला क्षेत्र के विभिन्न भागों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना, कुछ समस्याओं का समाधान त्वरित किया, जबकि कुछ समस्याओं का समाधान का निस्तारण करने का आश्वासन दिया, इन समस्याओं में अधिकतर मामले कानून व्यवस्था, राजस्व, बिजली, पात्रता की श्रेणी में आने के बाद भी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को न मिल पाना, फरियादियों को क्षेत्र में साफ-सफाई न होना या जल जमाव की स्थिति होना इत्यादि, जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सख्त शब्दों में निर्देशित किया है कि जन समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो कठोर कार्यवाही की जाएगी, जन समस्याओं को सभी अधिकारी प्राथमिकता के तौर पर लेने के साथ ही अपने यहां शासन की योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभांन्वित करना भी सुनिश्चित करें।
एक फरियादी अंकुर बाबू गुप्ता ने शिकायत कि, की काफी समय से उसका दिव्यांग पेंशन नहीं आ रही है, जिससे प्रार्थी के जीवन भरण में दिक्कतें आ रही हैं, जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी को त्वरित मामले की जांच करते हुए, उसकी समस्या का निवारण करने के आदेश दिए, इसी तरह मंजू देवी ने शिकायत की की खतौनी में उनका नाम गलत दर्ज हो गया है, जिलाधिकारी ने मामले को त्वरित जांच कर प्रार्थी को न्याय दिलाने की बात कही, एक दिलचस्प शिकायत इस दौरान आई की न्यू इंदिरा नगर की रहने वाली सुधा देवी ने शिकायत की, कि वह टूंडला में लक्ष्मी चंद्र के मकान में किराए पर रहती हैं, उनका पड़ोसी हरिओम अपने छत पर गेहूं डालकर बंदरों को खिलाता है, जिससे बंदर प्रार्थीनी का घर खुला होने पर सामान उठा ले जाते हैं।
प्रार्थीनी के मना करने पर उनको लगातार धमकता है उसने एक बार मेरे पुत्र को बुरी तरह से पीटा भी जिलाधिकारी ने संबंधित थानाध्यक्ष को संपूर्ण मामले की जांच करने के आदेश दिए, इसी तरह एक युवा सनी सगर ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के संबंध में केनरा बैंक में आवेदन किया था लेकिन प्रार्थी को शाखा प्रबंधक निदेशक के यहां से कोई जवाब नहीं आया, प्रार्थी ने कहा कि अपने परिवार के पालन पोषण के लिए रोजगार खोलना चाहता है, परंतु अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिलाधिकारी ने बैंकर्स पर नाराजगी प्रकट करते हुए इस पर उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया की संपूर्ण मामले की जांच कर संपूर्ण स्थितियों से प्रार्थी को अवगत कराऐं, इस दौरान 32 शिकायतें आई और 4 का निस्तारण किया गया, इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम बदन राम, डीएफओ, उप जिलाधिकारी टूण्डला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के एम सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहें।