Loading...

घुनपई में ट्रक से 700 बोरी अमोनियम सल्फेट खाद बरामद, कालाबाजारी का खुलासा

Gargachary Times 18 August 2025, 21:12 95 views
Firozabad
घुनपई में ट्रक से 700 बोरी अमोनियम सल्फेट खाद बरामद, कालाबाजारी का खुलासा
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के घुनपई में पुलिस व खाद्य विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 700 बोरी अमोनियम सल्फेट खाद बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार यह ट्रक अमेठी से आगरा जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर बीजेपी के पूर्व नेता अजय त्यागी और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और ट्रक को पकड़वाया। खाद्य विभाग के अधिकारी सुमित चौहान ने बताया कि जब ट्रक को रोका गया तो चालक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वहीं किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि जब पदाधिकारी रास्ते में जा रहे थे, तभी ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मारने की नीयत से साइड करने की कोशिश की। उसी दौरान ट्रक को रुकवाया गया और इसमें खाद की कालाबाजारी का खुलासा हुआ। गौरतलब है कि जब प्रदेशभर में किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे समय में खाद की कालाबाजारी की घटनाएं सामने आना गंभीर सवाल खड़े करती हैं। फिलहाल पुलिस और खाद्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जिसमे खाद्य विभाग के अधिकारी सुमित चौहान मौके पर मय स्टाप सही पहुॅचे एवं थाना प्रभारी मक्खनपुर चमन शर्मा सूचना मितले ही मय फोर्स के पहुँच कर जानकारी ली ।
Follow Samachar24