Loading...

संत प्रेमानंद महाराज ने कराई बृजवासी ब्राह्मणों की प्रसादी

Gargachary Times 18 August 2025, 21:13 156 views
Mathura
संत प्रेमानंद महाराज ने कराई बृजवासी ब्राह्मणों की प्रसादी
ब्रज की आराध्य राधा रानी के विशेष कृपा पात्र परम संत प्रेमानंद जी महाराज द्वारा सोमवार को वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम में सभी बृजवासी ब्राह्मण ग्वाल वालों और गोपियों की भोजन प्रसादी कराई गई। सुबह 10:00 बजे से गोवर्धन के होटल गोविंद रेजिडेंसी पर बसों का जमावड़ा लग गया। लगभग 21 बसों द्वारा गोवर्धन के समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों को सपत्नीक जोड़े सहित भोजन के लिए बसों द्वारा श्री हित राधा केली कुंज वृंदावन ले जाया गया जहां संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्यों द्वारा पहले सभी बृजवासी ब्राह्मणों के पैर धूलवा कर और पुष्प बरसा कर उनका स्वागत किया गया । इसके बाद सभी बृजवासी जनों की भोजन प्रसादी कराई गई। भोजन प्रसादी के उपरांत सभी बृजवासी भक्त प्रेमानंद महाराज जी के दर्शनों के लिए लालायित हो उठे । लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कारणों से महाराज जी के दर्शन नहीं हो पाए। गोवर्धन से आए बृजवासी भक्तों ने बताया कि राधा रानी की असीम अनुकंपा महाराज जी के ऊपर है जिसकी वजह से वह धर्म संस्कृति और सनातन का प्रचार प्रसार कर रहे हैं और साथ ही साथ बृजवासी जनों की सेवा के लिए भी तत्पर रहते हैं समय-समय पर बृजवासियों की सेवा का यह भाव और उनकी विनम्रता ही उनको महान संतों की श्रेणी में खड़ा करते है । इसके साथ ही हमारा भी सौभाग्य है जो संत प्रेमानंद जी महाराज जी के द्वारा कराई गई इस भोजन प्रसादी में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
Follow Samachar24