Loading...

अंबेडकर जयंती पर युवजनसभा ने लिया संकल्प, बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान

Gargachary Times 14 April 2026, 20:14 80 views
Mathura
अंबेडकर जयंती पर युवजनसभा ने लिया संकल्प, बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान
उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी क्रम में अंबेडकर पार्क स्थित वृंदावन में युवजनसभा के प्रदेश सचिव अशोक कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दुपट्टा अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अशोक कुमार ने कहा कि बाबा साहब का यह कथन आज भी प्रेरणादायक है कि “शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा लगभग 5000 पाठशालाएं और स्कूल बंद कर दिए गए हैं तथा संविधान की मूल भावना को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर बंद किए गए स्कूलों को पुनः खोला जाएगा और उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम में जीतू जाटव, सत्य प्रकाश जाटव, धर्म गोस्वामी, शिवा चटर्जी, रवि कुशवाहा, कुश सारस्वत, बलराम रॉय, सोनू निषाद, कृष्ण सरकार, पप्पू बघेल सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24