सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती
Gargachary Times
14 April 2026, 20:16
97 views
Mathura
मथुरा:- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश अनुसार बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पंचशील पार्क चन्दनवान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र यादव जिलाध्यक्ष के द्वारा की गई मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव अनूप यादव रहे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा बाबा साहब के लंबी संघर्ष के बाद शोषित, पीड़ित और प्रताड़ित समाज के लोगों को जगाने का कार्य किया उन्होंने संविधान का निर्माण कर गरीब और बहुजन समाज के लोगों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिलवाया। मुख्य अतिथि और प्रभारी अनूप यादव ने कहा बाबा साहब प्रयासों से हम सभी को सम्मान से जीने का अवसर प्राप्त हुआ है बाबा साहब की कलम में वह ताकत थी जिसे शिक्षा की जगत में अभूतपुर योगदान दिया। वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी ने कहा बाबा साहब द्वारा दिए गए शिक्षा को शेरनी का दूध कहा जा सकता है और इस शिक्षा के दूध को जिसने भी पिया उसने समाज में सुधार की अलग जगह है। जिला उपाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा क्या आज बहुजनों का साथ समाजवादी विचारधारा के लोग खड़े हो गए अब इस देश में बहुजन और पिछड़े वर्ग के लोग एकत्रित होकर सदियों से शासन करते आ रही लोगों को हटाकर पिछड़ी और दलितों में की सरकार स्थापित करेगे ।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सुभाष पाल जी द्वारा किया गया। इस मौकेपर उदय सिंह राणा, ,शिवदीपअग्रवाल, शिवचरण तोमर उपाध्यक्ष,गगन रावत जिला उपाध्यक्ष, चाँद हाश्मी उपाध्यक्ष,अनिल अग्रवाल, जागेश्वर यादव प्रदेश सचिव,सोनू ठाकुर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, संतोष अध्यक्ष छात्र सभा, कृष्ण मुरारी अध्यक्ष युवजन सभा, नजर कुरैसी अध्यक्ष युथ,अजय शर्मा, अरुण शर्मा,छात्र उपाध्यक्ष नजीम,ओम प्रकाश यादव जिला उपाध्यक्ष, अभिशेख यादव महानगर महासचिव, शिव सिंह धनगर विधानसभा विधानसभा बलदेव राजेंद्र सिकरवार, रानू यादव संगम,धीरज शर्मा नगर अध्यक्ष, सौरव, सागर, ब्रज किशोर केहरि, हरदीप, महेंद्र हरेंद्र,आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे