जिलाधिकारी ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कार्मिकों को उनके आदर्शों पर चलने का दिया संदेश
Gargachary Times
14 April 2026, 20:33
92 views
Firozabad
फिरोजाबाद / डबरई कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती गौरवपूर्ण तरीके से मनाई गई, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा की गई, इस अवसर पर जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी एवं अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की, जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब के जीवन दर्शन और राष्ट्र निर्माण की भावना ने देश के नवनिर्माण में अतुलनीय योगदान किया है, उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केवल भारतीय संविधान के निर्माता ही नहीं बल्कि एक महान समाज सुधारक और दूरदर्शी व्यक्तित्व थे, उन्होंने अपना पूरा जीवन ऊंच-नीच, छुआ-छूत और भेदभाव जैसी सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए समर्पित कर दिया, आज हम जिस लोकतांत्रिक भारत में सांस ले रहे हैं, उसकी नींव बाबा साहब के समतामूलक विचारों पर टिकी है, जिलाधिकारी ने उपस्थित कार्मिकों को बाबा साहब के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए कहा कि बाबा साहब का मंत्र "शिक्षित बनो-संगठित रहो और संघर्ष करो" आज भी उतना प्रासंगिक है, उन्होंने जोर दिया है कि सरकारी सेवा में कार्यरत हर व्यक्ति का उत्तरदायित्व है कि वह संविधान की मूल भावना के अनुरूप अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाए, इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों ने बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्य रखने का संकल्प लिया, इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर के समस्त पटल सहायक और कर्मचारी उपस्थित रहे।