वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला कारागार का किया निरीक्षण
Gargachary Times
14 April 2026, 20:34
72 views
Firozabad
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति/महिला सशक्तिकरण अभियान फेज-05 द्वितीय चरण के क्रम में, श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आज दिनांक 14-04-2026 को एसडीएम तहसील सदर फिरोजाबाद, क्षेत्राधिकारी टूण्डला एवं क्षेत्राधिकारी महिला अपराध/साइबर अपराध द्वारा जिला कारागार फिरोजाबाद का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान महोदयगण द्वारा महिला बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । महिला बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें उपलब्ध विधिक सहायता, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । साथ ही महिला बंदियों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निःसंकोच संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने हेतु भी कहा गया ।*
इस दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।