Loading...

ललित कुमार अरोड़ा के जन्मदिवस पर कल्याण करोति में 101 नेत्र रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन हुआ सम्पन्न

Gargachary Times 17 April 2026, 09:22 3 views
Mathura
ललित कुमार अरोड़ा के जन्मदिवस पर कल्याण करोति में 101 नेत्र रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन हुआ सम्पन्न
गोवर्धन - ललित कुमार अरोड़ा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गिर्राज फाइल्स प्रा. लि., वृन्दावन के सौजन्य से कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, मथुरा द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस सेवा शिविर के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद 101 नेत्र रोगियों के निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। शिविर में मरीजों की नेत्र जांच, परामर्श तथा आवश्यक उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रदान किया गया। सफल ऑपरेशन के उपरांत मरीजों एवं उनके परिजनों ने संस्था एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन समारोह में शैलेन्द्र चतुर्वेदी, निदेषक ऑपरेषन ने कहा कि गिर्राज फाइल्स प्रा. लि., वृन्दावन के सहयोग एवं ललित कुमार अरोड़ा की प्रेरणा से अनेक जरूरतमंद लोगों के जीवन में उजाला लाने का यह पुनीत कार्य संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, मथुरा निरंतर समाज के कमजोर वर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद व्यक्तियों तक निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुँचाना है, जिससे कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे। कल्याणं करोति नेत्र संस्थान द्वारा आयोजित यह शिविर समाज सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ, जिसके माध्यम से 101 मरीजों को नई दृष्टि और नया जीवन मिला।
Follow Samachar24