Loading...

मांट पुलिस द्वारा तस्करी को ले जाया जा रहा करोङो रूपये का मादक पदार्थ किया बरामद

Gargachary Times 17 April 2026, 09:24 4 views
Mathura
मांट पुलिस द्वारा तस्करी को ले जाया जा रहा करोङो रूपये का मादक पदार्थ किया बरामद
थाना माँट पुलिस ने तस्करी के लिये ले जा रहें करोङो रूपये के मादक पदार्थ को बरामद किया है साथ ही दो अभियुक्तों को जेल भेजा है. पुलिस क्षेत्राधिकारी मांट द्वारा बताया गया की बिगत रात मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर यमुना एक्सप्रेस माइलस्टोन 95 पर आगरा की तरफ से आते हुये एक केंटर को रोका तो तलाशी के दौरान आयशर केंटर से भारी मात्रा में डोडा पाउडर बरामद किया गया जिसका वजन 776,620 किलो ग्राम जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,16,49,300 रूपये आँकी गयी है। गाड़ी ले जा रहें दोनो तस्कर सुभम पुत्र जसवीर निवासी इस्लामाबाद जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा उम्र 28 वर्ष व कुलदीप पुत्र बलजीत निवासी इस्लामाबाद जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा उम्र 46 वर्ष को एन डी पीएस की धाराओं के अंतर्गत जेल भेजा है।
Follow Samachar24