विधायक सदर मनीष असीजा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक संपन्न
Gargachary Times
18 August 2025, 21:16
176 views
Firozabad
उत्तर प्रदेश विधानमंडल की प्रदेश के स्थानीय निकायों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों की जांच संबंधी समिति प्रथम उप समिति की बैठक माननीय विधायक सदर मनीष असीजा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई, इस बैठक में बोलते हुए सभापति सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि हम सब आपस में समन्वय बनाकर विकास संबंधी कार्य को करें, जिससे जनता इन कार्यों से लाभान्वित हो, कमियों को सुधारने का प्रयास हमें निरंतर करना चाहिए, तभी सकारात्मक परिणाम निकल कर सामने आएंगे, समिति ने सर्वप्रथम नगर निगम द्वारा कराए गए कार्यों की समीक्षा की, जिसमें समिति को सहायक अभियंता नगर निगम निर्माण ने बताया कि 2024-25 में सड़क निर्माण कार्य व पार्क सौंदरीकरण का कार्य जो 1015.75 लाख की लागत से होना था जो पूरी तरह से पूर्ण हो चुका है, इसी तरह नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम से प्राप्त धनराशि से अंतर्गत कराए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया गया की 2024-25 में और एन्ड टू एन्ड पेवमेंट रोड, ग्रीन स्पेस डेवलपमेंट, सड़क निर्माण रोड रिसर्फेसिंग फॉर डस्ट मिटीगेशन जो 35 करोड़ की लागत से होना है जो उसका कार्य 20% हुआ है,
इसके अलावा 2023-24 में सी एम ग्रिड योजना अंतर्गत नगर निगम फिरोजाबाद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग रसूलपुर थाना में सदर जंक्शन तक सड़क निर्माण कार्य जो 23.78 करोड़ की लागत से होना है, वह केवल 24% हुआ है इस पर माननीय सदस्यों ने कहा कि इन सभी लंबित योजनाओं को ससमय पूरा करें, जिससे इसका लाभ आम जन को मिल सके, इसी तरह एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर से प्राप्त धनराशि से नगर निगम में एबीसी सेंटर एवं उसके अंतर्गत सोफीपुर में डॉग केयर सेंटर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, परंतु इसका संचालन नहीं हो रहा है, जिस पर माननीय सदस्यों ने कहा कि दो माह के अंदर इसका संचालन कर इसके संचालन की स्थितियों से समिति को भी अवगत कराये, इसी तरह दो स्थानों पर नगर निगम द्वारा सीसी रोड और नाली निर्माण का कार्य और कम्युनिटी सेंटर का बहुउद्देशीय हाल के निर्माण कार्य में काम प्रगति पाए जाने पर नाराजगी दिखाई उन्होंने कहा कि इन कार्यों में प्रगति लाएं, अन्यथा की स्थिति में समिति द्वारा कार्रवाई हेतु संस्तुति की जाएगी, इसी प्रकार मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत 2024-25 में कमला नगर में दीपक शर्मा से अथर्व राजपूत तक
आरसीसी नाली सीसी द्वारा सड़क निर्माण कार्य जो 34.56 लाख की राशि से होना था साथ ही श्रीपाल कॉलोनी में आरसीसी नाली व सीसी सड़क निर्माण का कार्य जो 19.80 लाख की लागत से होना था, उसमें केवल 5% तक की प्रगति पाई गई जिस पर सदस्यों ने कम प्रगति पर नाराजगी दिखाने के साथ-साथ यह निर्देशित किया गया, कि इसमें शीघ्र अति शीघ्र प्रगति लाई जाए,
इसी तरह स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विगत 5 वर्षों में किए गए कार्यों का विवरण भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें माननीय सदस्यों को बताया गया की 250 टी पी डी क्षमता के म्युनिसिपल सॉलि़ड वेस्ट के कार्यों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है 5 मीट्रिक टन क्षमता के फुली ऑटोमेटिक वेस्ड तो कंपोस्ट प्लांट की स्थापना कराई जा रही है, एमआरएफ सेंट्रो का निर्माण कराया जा रहा है, व्यक्तिगत शौचालय को निर्माण कराया जा रहा है, इस पर माननीय सदस्यों ने कहा कि जो भी कार्य कराए जा रहे हैं समय सीमा के भीतर हो, इन छोटी-छोटी चीजों का आम जनता के लिए बेहद महत्व है, आने वाले समय में यह छोटी-छोटी चीज समस्याएं उत्पन्न कर देती हैं, इसलिए इनका कार्य सही समय पर हो, इस बात को सुनिश्चित कर लें, इसी प्रकार राज्य स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्यों का मूल्यांकन करते हुए माननीय सदस्यों ने कहा कि जहां भी कैमरे लगे हो, उनकी गुणवत्ता अच्छी हो।
इसके पश्चात नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद, टूंडला, सिरसागंज, नगर पंचायत जसराना, नगर पंचायत फरिहा और नगर पंचायत मक्खनपुर की समीक्षा भी माननीय सदस्यों द्वारा की गई, जहां पर कार्य अधूरे हैं, वहां पर समिति के सदस्य द्वारा अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि दो माह के अंदर लंबित
कार्य पूर्ण हो जाए, जिससे इसका लाभ जनता को मिल सके, इसी प्रकार फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए माननीय सदस्यों ने कहा कि जो-जो लाइटें मार्गो के चौराहा पर लगी है, अक्सर कार्य नहीं करती है ऐसी स्थिति न उत्पन्न हो, इस पर ध्यान दें, इसी तरह मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विशेष योजना की समीक्षा करते हुए माननीय सदस्यों ने कहा कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके, अभी तक जनपद में 2000 के सापेक्ष 501 युवाओं को इसका लाभ मिला है प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए माननीय सदस्यों को अवगत कराया गया की 8604 में से 1537 लाभार्थीयों को इसका लाभ दिलाया जा चुका है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत सभी घरों पर सोलर लाइट अवश्य लगी हो, पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए माननीय सदस्यों ने कहा कि पकड़े गए पशुओं को एआरपी अवश्य लगवाये।
शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए माननीय सदस्यों को अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय और मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों की स्थापना की जा रही है, जिससे जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी, माननीय सदस्यों ने कहा कि जर्जर भवनो में बच्चों को कदापि पढ़ाया नहीं जाए, माननीय सदस्यों को अवगत कराया गया की जर्जर भवनों से बच्चों को अन्य स्कूलों में शिफ्ट कराया जा रहा है,
आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए माननीय सदस्यों ने कहा कि 70 प्लस वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अधिकाधिक शिविर लगवाएं,
इस समिति के सदस्यों में सदर विधायक मनीष असीजा के अलावा सरिता भदौरिया, डॉ डी0सी0 वर्मा, वेद प्रकाश गुप्ता, गुरु प्रसाद मौर्य, ओपी श्रीवास्तव, स्वामी ओम देश, गौरव कुमार, कीरत सिंह, चंद्र शर्मा, संग्राम सिंह, अजीत पाल त्यागी के अलावा जिलाधिकारी रमेश रंजन, नगर आयुक्त ऋषि राज, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ-साथ जनपद स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।