Loading...

हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, संयुक्त अभियान में 222 वाहनों के चालान

Gargachary Times 17 April 2026, 09:25 4 views
Mathura
हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, संयुक्त अभियान में 222 वाहनों के चालान
फरह।आगरा,मथुरा हाईवे पर बरारी गांव से रिफाइनरी तक सर्विस रोड पर अवैध ट्रक पार्किंग के खिलाफ बुधवार को एआरटीओ, ट्रैफिक पुलिस व रिफाइनरी थाना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अभियान में 222 वाहनों के चालान काटकर सड़क को पार्किंग मुक्त कराया गया। आगरा,मथुरा हाईवे पर बरारी से रिफाइनरी तक सर्विस रोड के दोनों ओर खड़े अवैध ट्रकों पर बुधवार को प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया। एआरटीओ, ट्रैफिक पुलिस व रिफाइनरी थाना की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर 222 वाहनों के चालान किए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा वाहन खड़े मिलने पर सीज होंगे। एआरटीओ सतेंद्र सिंह ने बताया, अवैध पार्किंग से हाईवे पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही थीं। हादसे रोकने को यह अभियान चलाया गया। भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी। सर्विस रोड पूरी तरह पार्किंग मुक्त रखी जाएगी। अभियान में ट्रैफिक इंस्पेक्टर शौर्य कुमार, एसआई प्रेम पाल यादव व हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौजूद रही।
Follow Samachar24