Loading...

गोवर्धन में पेड़ से टकराई रोडवेज बस कई यात्री घायल

Gargachary Times 17 April 2026, 09:30 8 views
Mathura
गोवर्धन में पेड़ से टकराई रोडवेज बस कई यात्री घायल
गोवर्धन। मामला थाना गोवर्धन क्षेत्र के बरसाना मार्ग स्थित भगौसा के पास का है, जहां एक सरकारी रोडवेज बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम लगभग 4 बजे बरसाना से गोवर्धन की ओर आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। घायलों में पलवी (उम्र 24 वर्ष, बिहार), बालचंद (उम्र 30 वर्ष, करौली), रामनिवास (उम्र 37 वर्ष, शेरगढ़) और शिवजी गुप्ता (उम्र 55 वर्ष, गाजीपुर) सहित अन्य लोग शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
Follow Samachar24