तहसील महावन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
Gargachary Times
18 August 2025, 21:17
165 views
Mathura
मथुरा जनपद की तहसील महावन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया ।
एसडीएम कंचन गुप्ता एवं एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के द्वारा समाधान दिवस में सुनवाई की गई ।
इस दौरान तहसीलदार अमित त्रिपाठी,
नायब तहसीलदार सविका शर्मा
सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी समाधान दिवस में मौजूद रहे ।
समाधान दिवस में करीबन 27 शिकायतें आई।
जिसमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
एवं अन्य शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
संपूर्ण समाधान दिवस के बारे में जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि शनिवार को अवकाश के चलते संपूर्ण समाधान दिवस सोमवार को लगाया गया ।
एसडीएम कंचन गुप्ता ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागों की करीब 27 शिकायतें मिली हैं । जिनमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है । एवं अन्य शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।