नंदगांव की नोडल एआरपी ने शिक्षा विभाग की छवि को किया धूमिल
Gargachary Times
17 April 2026, 09:31
10 views
Mathura
मथुरा - विकास खंड नंदगांव की वर्तमान एआरपी मैडम भारती यादव है । विदित है कि गत माह 23 मार्च को एक प्रधानाध्यापक को गाली गलौज करने वाली महिला को यहां तक सब्र नहीं हुआ कि वह महिला आयोग के दरवाजे तक पहुंच गई है। ग्राम पंचायत नगला जरैला के कथित ग्रामीणों का कहना है कि उक्त महिला छात्रों की पढ़ाई के समय पुलिस को पहुंचा रही है तो यह शिक्षा विभाग में कार्यरत हो नहीं सकती। बुधवार को दो पुलिस कांस्टेबल इस बात को लेकर प्रधानाध्यापक के पास पहुंचे कि आपको सीओ सर ने बुलाया है। इस बात पर प्रधानाध्यापक की हिम्मत तो देखिए कि उन्होंने उक्त कांस्टेबल को कहा कि इस समय पढ़ाई-लिखाई का कार्य संचालित है। मैं उसके उपरांत ही आऊंगा। उसके उपरांत करीब 4 बजे प्रधानाध्यापक के बयान दर्ज किए गए और सकुशल घर पहुंचने के उपरांत उक्त महिला के शिकायती पत्र को बारीकी से समझा।