Loading...

फर्जी लोन के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अन्तर्राज्य गिरोह का किया पर्दाफाश

Gargachary Times 17 April 2026, 09:34 2 views
Firozabad
फर्जी लोन के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अन्तर्राज्य गिरोह का किया पर्दाफाश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में साइबर क्राइम एवं ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम सेल व थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा थाना साइबर अपराध जनपद फिरोजाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 08/2026 धारा 318(4), 61(2) बीएनएस0 व 66D आईटी एक्ट में 03 अभियुक्तों 01.अवधेश कुमार, 02.सनीवेश अवस्थी व 03.कुनाल उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और जाली खातों की पासबुक व अन्य सामग्री की गयी बरामद । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । साइबर क्राइम सेल व थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर विजयपुरा तिराहा क्षेत्र से तीन अभियुक्तों 01.अवधेश कुमार, 02.सनीवेश अवस्थी व 03. कुनाल उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण अवैध रूप से फेसबुक एड के द्वारा धनी फाइनेन्स के नाम पर लोन देने का झांसा देकर आम जनमानस से साइबर धोखाधड़ी कर रहे थे ।
Follow Samachar24